
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महीने के 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी की निरंतर जनसेवा देश के पुनर्निर्माण को नई दिशा दे रही है और करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
25 साल की सार्वजनिक सेवा का विशेष अवसर
बीजेपी का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जुड़ा है। यह यात्रा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से शुरू हुई थी और बाद में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
पार्टी ने इस अवसर को केवल जन्मदिन समारोह तक सीमित रखने के बजाय एक महीने तक सेवा, जनसंपर्क और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए मनाने की योजना बनाई है।
CM मोहन यादव ने ने दी बढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना की।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अटूट जनसेवा देश के पुनर्निर्माण को नई दिशा दे रही है और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प को साकार कर रही है।
डॉ. यादव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने GYAN को राष्ट्रीय शक्ति का आधार बनाकर भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
'विकसित भारत' के संकल्प का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के सपने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह सपना आज करोड़ों देशवासियों का संकल्प बन चुका है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए बाबा सोमनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
एक महीने चलेगा 'सेवा संकल्प अभियान'
बीजेपी की ओर से शुरू किए जा रहे अभियान में देशभर में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का निर्धारित कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक है।
अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियां, युवा एवं बच्चों से जुड़े आयोजन और सेवा कार्यों को शामिल किया गया है।
जन्मदिन से शुरू, अक्टूबर में पूरा होगा 25 साल का पड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है, जबकि अक्टूबर में उनके सार्वजनिक पद पर पहली बार जिम्मेदारी संभालने के 25 वर्ष पूरे होने का अवसर आएगा। बीजेपी ने दोनों अवसरों को जोड़ते हुए पूरे एक महीने का अभियान तैयार किया है।
इस दौरान सेवा गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों को रेखांकित किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

