बुधवार, 13 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पीएम मोदी बोले सोना मत खरीदो, भोपाल के ज्वेलर्स बोले — “परिवार चलाने के लिए क्या झालमुरी बेचें?”

12 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी बोले सोना मत खरीदो, भोपाल के ज्वेलर्स बोले — “परिवार चलाने के लिए क्या झालमुरी बेचें?”
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील ने सर्राफा बाजार में नई बहस छेड़ दी है। तेलंगाना दौरे के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोने के गहने न खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच देशहित में यह कदम जरूरी हो सकता है।


भोपाल के ज्वेलर बोले- देश गहरे संकट में है

पीएम मोदी के बयान पर भोपाल के कोलार रोड स्थित MG Jewellers के ओनर योगेश सोनी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री इस तरह की अपील कर रहे हैं, तो इसका मतलब देश किसी बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, “देश की जनता को समझना चाहिए कि यह सामान्य स्थिति नहीं है। संकट की इस घड़ी में हमें प्रधानमंत्री मोदी का साथ देना होगा।”


क्या व्यापार बंद करके हम झालमुरी बेचें?: योगेश सोनी 

ज्वेलर योगेश सोनी ने माना कि इस अपील का सबसे बड़ा असर सर्राफा कारोबार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सोने का व्यापार करने वाले लोग आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री स्वयं हमारा गला घोंट दे या हम स्वयं अपना गला घोट ले, लेकिन वह सिर्फ इतना बता दे की क्या व्यापार बंद करके हम झालमुरी बेचें? या फिर प्रधानमंत्री मोदी या भाजपा सरकार हमें लाडली बहना जैसी योजना में जोड़कर हमारे लिए पैसों की व्यवस्था करेगी, जिससे हमारे परिवार का पालन पोषण हो सके। 


और भी लोगों को देश के लिए आहुति देनी होगी

योगेश सोनी ने कहा कि अगर देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है तो इस संकट की घड़ी में सिर्फ ज्वेलर्स ही नहीं और भी लोगों को देश के लिए आहुति देनी होगी।


PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील?

सिकंदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ देश के लिए मरना ही देशभक्ति नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी निभाना भी राष्ट्रसेवा है। उनके इस बयान के बाद अब ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगातार वैश्विक संकट और सप्लाई चेन पर दबाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सोने की खरीद में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है।


सोना क्यों बनता है आर्थिक चिंता का कारण?

भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इम्पोर्ट करने वाले देशों में शामिल है। जब सोने की मांग बढ़ती है तो बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बाहर जाती है। ऐसे समय में जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हों और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो, तब सरकारें अक्सर सोने की खरीद कम करने की अपील करती हैं। अब देखना होगा कि पीएम मोदी की इस अपील का आम लोगों और बाजार पर कितना असर पड़ता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें