
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर के बरगी में नर्मदा नदी पर क्रूज पलटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट किया है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन प्रभावितों की हर संभव सहायता में जुटा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से राहत राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

