सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात, में 125 से ज्यादा औषधीय पौधों की पहचान करने वाले पन्ना जिले के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद के नवाचार को सराहा

25 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Logo of man ki baat

Logo of man ki baat

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल के पहले अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में 125 से ज्यादा औषधीय पौधों की पहचान करने वाले पन्ना जिले के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के नवाचार को सराहा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए देश में साधारण व्यक्तियों की ओर से की जा रही पहल का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उज्जैन के हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पर्यावरण सरंक्षण की बात होती है, तो अक्सर हमारे मन में बड़ी योजनाएं, बड़े अभियान और बड़े-बड़े संगठनों के नाम और उनकी बातें आती हैं। जबकि कई बार बदलाव की शुरूआत बहुत साधारण तरीके से होती है। यह शुरूआत एक व्यक्ति से, एक इलाके से, एक कदम से और लगातार की गई छोटी-छोटी बातों से भी हो सकती है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि "मध्यप्रदेश में पन्ना जिले के जगदीश प्रसाद अहिरवार का प्रयास भी बहुत ही सराहनीय है। वे जंगल में बीट-गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। एक बार गश्त के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जंगल में मौजूद कई औषधीय पौधों की जानकारी कहीं भी व्यवस्थित रूप से दर्ज नहीं है। जगदीश प्रसाद ये जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने, औषधीय पौधों की पहचान करना और उनका रिकार्ड बनाना शुरू किया। 

 

शोधकर्ता, छात्रों और वन अधिकारियों के बहुत काम आ रही जानकारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जगदीश प्रसाद ने 125 से ज्यादा औषधीय पौधों की पहचान की। हर पौधे की तस्वीर, नाम, उपयोग और मिलने के स्थान की जानकारी जुटाई। उनकी जुटाई गई जानकारी को वन विभाग ने संकलित किया और किताब के रूप में प्रकाशित भी किया। इस किताब में दी गई जानकारी अब शोधकर्ता, छात्रों और वन अधिकारियों के बहुत काम आ रही है।"

 

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग ज्यादा जागरूक हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण की भावना आज बड़े स्तर पर भी दिखाई दे रही है। इसी सोच के साथ देशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से आज करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। अब तक देश में 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए भी जा चुके हैं। इससे साबित होता है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग ज्यादा जागरूक हैं, और किसी न किसी रूप से अपना योगदान देना चाहते हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के बीट गार्ड  जगदीश प्रसाद अहिरवार के नवाचार का 'मन की बात' कार्यक्रम में उल्लेख करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीश प्रसाद अहिरवार की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास को राष्ट्रीय पहचान दी है। प्रधानमंत्र मोदी के इस प्रोत्साहन से वनांचल की चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में कार्य कर रहे वन कर्मियों का उत्साह बढ़ेगा और वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर पर इस प्रकार की अन्य पहल करने के लिए प्रेरित होंगे। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें