बुधवार, 08 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

जिस हाउसहोल्‍ड में पीएनजी की लाइन कनेक्‍ट, वहां 10 दिन के अंदर शुरू करें पीएनजी सप्‍लाई: रश्मि अरूण

08 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जिस हाउसहोल्‍ड में पीएनजी की लाइन कनेक्‍ट, वहां 10 दिन के अंदर शुरू करें पीएनजी सप्‍लाई: रश्मि अरूण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। अपर मुख्‍य सचिव खाद्य रश्मि अरूण शमी ने बुधवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से जिलों के अतिरिक्‍त जिला दंडाधिकारी, नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारी, ऑयल कंपनी और सीजीडी के अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि ऐसे हाउसहोल्‍ड जहां पीएनजी की लाइन कनेक्‍ट की जा चुकी है, उनको आगामी 10 दिवस के अंदर पीएनजी सप्‍लाई शुरू करें। 


अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि ऐसे उपभोक्‍ताओं को समझाया जाए कि यदि उनकी ओर से पीएनजी सप्‍लाई नहीं ली जाती है, तो केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आगामी 03 माह में उनकी एलपीजी सप्‍लाई बंद की जा सकती है। अपर मुख्‍य सचिव ने गृह विभाग के अधीन आने वाले संस्‍थाओं/सुधार ग़ृ़हों के साथ-साथ पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस इस्‍टेब्लिशमेंट, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्‍य प्रशासन पूल के घरों, पुलिस मुख्‍यालय, पुलिस कॉलोनी, आदि में जहां से आसपास पाईपलाइन बिछी हुई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्‍शन देने के निर्देश दिए।


बैठक में बताया गया कि ऐसे क्षेत्र जहां पाइपलाइन बिछी हुई है, उनके रहवासियों और व्‍यवसायियों की सूची तैयार करके कॉलोनियों में कैंप लगाने की कार्यवाही की जा रही है। जिलों को निर्देश दिए गए कि प्रचार-प्रसार व कैंप लगाने की कार्यवाही में स्‍थानीय निकाय नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारियों और वार्ड पार्षद व अन्‍य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए ।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें