गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल की हवा में जहर! हर दिन 20 सिगरेट बराबर प्रदूषण फेंफड़ों में, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल की हवा में जहर! हर दिन 20 सिगरेट बराबर प्रदूषण फेंफड़ों में, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में

भोपाल की हवा में जहर! हर दिन 20 सिगरेट बराबर प्रदूषण फेंफड़ों में, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हवा में जहर घुल गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ज्यादा होने के कारण शहर के लोग हर दिन 15–20 सिगरेट के बराबर प्रदूषण फेफड़ों में खींचने को मजबूर हैं। अस्पतालों में सांस और एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हैं। सर्दी और स्मॉग की वजह से हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे शहर में स्वास्थ्य आपात स्थिति जैसे हालात बन गए हैं।


भोपाल के 3 इलाकों में हवा सबसे ज्यादा जहरीली


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को टीटी नगर में 337 AQI रहा, कलेक्ट्रेट में 

321 और पर्यावरण परिसर / अरेरा कॉलोनी में 

306 AQI रहा। सबसे खराब स्थिति टीटी नगर की दर्ज की गई।


पीएम 2.5 और कार्बन मोनोऑक्साइड बना मुख्य खलनायक

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण बढ़ने की सबसे बड़ी वजहें— हवा में PM 2.5 पार्टिकल अधिक, वाहनों से निकलता धुआं, खुले में आग, कचरा व पराली जलाना और सर्दी में बढ़ते अलाव और तंदूर की भट्टियां ये कण फेफड़ों में घुसकर स्थायी नुकसान पहुंचाते हैं।


किसे सबसे ज्यादा खतरा?

अस्थमा और फेफड़ों के मरीज: सांस लेने में गंभीर दिक्कत, अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ सकता है।

बच्चे और बुजुर्ग: संक्रमण, खांसी और एलर्जी का उच्च खतरा।

सामान्य लोग भी नहीं बचेंगे: आंखों में जलन, गले में खराश लगातार बढ़ रही है।


पीसीबी की एडवाइजरी — मास्क लगाएं, जागरूक बनें

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ब्रजेश शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है, “मास्क लगाना जरूरी हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से बचाना होगा। खुले में कचरा जलाने से बचें और सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाए।” उन्होंने आगे कहा, “शहर के तीन स्टेशनों पर AQI 300 पार हो गया है जो अत्यंत खराब स्तर है। लोगों की जागरूकता ही सेहत को बचा सकती है।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें