बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुरैना में पुलिस पर फायरिंग! आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला, आरक्षक घायल

04 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुरैना में पुलिस पर गोलियां! आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला, आरक्षक घायल

मुरैना में पुलिस पर गोलियां! आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला, आरक्षक घायल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही। ताजा मामला मुरैना जिले का है, जहां हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने गई ग्वालियर पुलिस टीम पर बदमाश और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक आरक्षक के पैर में गोली लग गई।


जनकपुर गांव में दबिश के दौरान बवाल

बुधवार शाम को ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए ग्वालियर पुलिस मुरैना के सिविल लाइन थाना अंतर्गत जनकपुर गांव पहुंची थी। शुरुआत में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन तभी आरोपी के परिजन एकजुट हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी को छुड़ा लिया गया और पुलिस पार्टी को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।


फायरिंग में आरक्षक अनिल तोमर घायल

हमले के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली आरक्षक अनिल तोमर के पैर में जा लगी। घायल आरक्षक को साथी पुलिसकर्मी तुरंत मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया।


सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "जनकपुर गांव में ग्वालियर की पुलिस टीम पर आरोपी व उसके परिवारवालों ने हमला किया है। इस घटना के बाद पुलिस पार्टी ने जनकपुर गांव में दबिश दी है। यहां ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।"


गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे जनकपुर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने के मामलों में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।


आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब फरार आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जल्द गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें