
अगर आप भोपाल में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजधानी के करीब 40 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सप्लाई प्रभावित होगी। ऐसे में बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।
मेंटेनेंस के कारण होगी बिजली कटौती
बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए यह कटौती की जा रही है। इसके चलते ट्रांसपोर्ट नगर, शाहपुरा, बड़वई, बैरागढ़ चिचली, बाग मुगालिया एक्सटेंशन सहित कई बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित इलाके
ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर, कोकता, शाहपुरा ए सेक्टर, ई-7 अशोका सोसायटी, विवेक अपार्टमेंट 1, 2-3 एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
पलासी गांव, बड़वई, एक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी, राजनगर पलासी एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक कटौती
बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक असर
परस्पर कॉलोनी, स्टारलिंग ग्रीन व्यू-1, अमलतास फेस-1, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कॉलोनी, अमरकुंज, कलियासोत आईरिंग कैंपस एवं आसपास।
दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली गुल
अरविंद विहार, लहारपुर, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, द्वारिका परिसर, आम्रपाली मार्केट एवं आसपास के इलाके।
दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कटौती
लाल राजपत राय कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, शिवा कुंज एवं आसपास के क्षेत्र।
पहले निपटा लें जरूरी काम
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि कटौती के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए जरूरी बिजली संबंधी काम पहले ही पूरे कर लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

