
भोपाल के कई इलाकों में बुधवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 15 क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में घर और ऑफिस से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेना समझदारी होगी, ताकि दिनभर परेशानी न उठानी पड़े।
मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी सप्लाई
बिजली कंपनी की तरफ से नियमित रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली बंद रखी जाएगी। यह कटौती अलग-अलग इलाकों में अलग समय के लिए लागू होगी।
इन इलाकों में होगा असर
बिजली कटौती का असर गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, दानिशकुंज, दाता कॉलोनी, सिंगापुर सिटी कॉलोनी, विराशा हाइट्स समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को तय समय के दौरान बिजली नहीं मिलेगी।
समय के अनुसार कटौती का शेड्यूल
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
45 बंगला, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्पलेक्स और आसपास के इलाके।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
दाता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
दानिश कुंज-2, 3, 4 और 5, विराशा हाइट, सिंगापुर सिटी कॉलोनी, सिद्धी-समृद्धि हाइट्स तथा आसपास के इलाके।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

