सोमवार, 15 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां जारी, तापमान में कमी से लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत

15 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां जारी, तापमान में कमी से लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में इन दिनों प्री मानसून गतिविधियां जारी है। माह की शुरुआत से ही हर दिन प्रदेश में किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। रविवार को भी भोपाल, इंदौर सीहोर,रायसेन और खरगोन सहित कई जिलों में जमकर बादल बरसे। भोपाल में दिन चढ़ने के साथ ही बादल छा गए और शाम होने तक भोपाल में रुक रुक कर तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश के अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35.4 डिग्री पर सिमट गया। वहीं बारिश के साथ ही तेज आंधी भी चली जिससे कुछ इलाकों में पेड़ गिर गए। भोपाल के अलावा इंदौर,रायसेन,सीहोर और खरगोन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

 


प्रदेश में इस हफ्ते होगी मानसून की एंट्री 


मौसम विभाग ने इस साल मध्यप्रदेश में मानसून के 20-22 जून तक आने का अंदेशा जताया था लेकिन अब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में इस हफ्ते प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है हालांकि प्रदेश में मानसून की संभावित तिथि 15 जून है इस लिहाज से मानसून अपनी नियत तिथि से कुछ लेट हो सकता है। लेकिन प्री मानसून की झमाझम बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में मानसून की कमी पूरी कर दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजगढ़, आगर - मालवा और सीहोर तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं भोपाल,इंदौर,उज्जैन, ग्वालियर,श्योपुर,मुरैना,भिंड,दतिया,शिवपुरी,गुना,अशोकनगर,विदिशा,रायसेन,बैतूल,हरदा,खंडवा,देवास, बुरहानपुर,शाजापुर,रतलाम,नीमच ,मंदसौर,छिंदवाड़ा सहित 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें