गुरुवार, 11 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ से जमकर बरस रहा प्री मानसून,आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

11 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ से जमकर बरस रहा प्री मानसून,आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में इस साल प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है। 1 जून से प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बीते 24 घंटों में छिंदवाड़ा,सिवनी, बालाघाट,कटनी, उमरिया,मैहर,सतना,पन्ना, डिंडौरी,मंडला,जबलपुर,दमोह,उज्जैन सहित 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का दौर रहा। वहीं गुरुवार को भी मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया,मुरैना,भिंड,रायसेन, नर्मदापुरम,बैतूल,हरदा,जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा,सिवनी,नरसिंहपुर,बालाघाट, मंडला,रीवा, सीधी,सिंगरौली,उमरिया,मऊगंज, शहडोल,दमोह,छतरपुर सहित 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कल ओले गिरने की संभावना भी जताई है।


एक तरफ आंधी, बारिश और ओले तो दूसरी तरफ गर्मी और उमस


मध्यप्रदेश में जहां एक तरफ कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 46 डिग्री था वही करीब 19 शहरों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43..1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम मानसून के आगमन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। मध्यप्रदेश में 18-20 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है हालांकि प्रदेश में मानसून की संभावित तिथि 15 जून है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें