
नई दिल्ली। अगर आप अपनी गाड़ी में स्पीड, पावर या XP95 पेट्रोल भरवाते हैं, तो जेब पर अब थोड़ा और बोझ पड़ने वाला है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे कई शहरों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी
20 मार्च से देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है। भोपाल में कीमत करीब ₹117 प्रति लीटर पहुंच गई। सामान्य पेट्रोल की कीमत फिलहाल जस की तस रखी गई है
तेल कंपनियां अलग-अलग नामों से यह प्रीमियम फ्यूल बेचती हैं:
BPCL – स्पीड
HPCL – पावर
IOCL – XP95
यह पेट्रोल आम पेट्रोल से पहले ही ₹10-12 महंगा होता है।
क्यों बढ़े पेट्रोल के दाम?
- कच्चे तेल की कीमत बनी मुख्य वजह
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है।
- वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार
- इंडियन बास्केट भी तेजी से ऊपर गया
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता ने तेल बाजार को प्रभावित किया है। इसका सीधा असर भारत में फ्यूल की कीमतों पर पड़ा है।
प्रीमियम और सामान्य पेट्रोल में क्या फर्क?
- ऑक्टेन नंबर ही असली अंतर
- प्रीमियम पेट्रोल महंगा होने की सबसे बड़ी वजह इसका हाई ऑक्टेन लेवल है।
सामान्य पेट्रोल:
ऑक्टेन नंबर: करीब 91
ज्यादातर गाड़ियों के लिए पर्याप्त
प्रीमियम पेट्रोल:
ऑक्टेन नंबर: 95–100
इंजन को झटकों (नॉकिंग) से बचाता है
बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी इंजन लाइफ
इसमें खास एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी लागत बढ़ जाती है।
कितनी है इसकी डिमांड?
- प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल अभी भी सीमित है।
- कुल पेट्रोल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी सिर्फ 3-4%
- इसका उपयोग मुख्यतः हाई-एंड और परफॉर्मेंस गाड़ियों में होता है
क्या आपकी गाड़ी में प्रीमियम पेट्रोल जरूरी है?
नॉर्मल बाइक/कार (100cc–1500cc):
सामान्य पेट्रोल ही पर्याप्त
लग्जरी या स्पोर्ट्स कार:
अगर कंपनी ने 95 ऑक्टेन बताया है, तो प्रीमियम जरूरी
पुरानी गाड़ी:
कभी-कभी इस्तेमाल से इंजन क्लीनिंग में मदद मिल सकती है
इंडस्ट्रियल फ्यूल भी हुआ महंगा
सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, इंडस्ट्रियल फ्यूल के दाम भी बढ़े हैं।
करीब ₹22 की बढ़ोतरी
नई कीमत: ₹109.59 प्रति लीटर
यह फ्यूल फैक्ट्रियों, बॉयलर और पावर प्लांट में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसका असर उद्योगों की लागत पर भी पड़ेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

