सोमवार, 01 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों से आह्वान, दें अपने सुझाव

01 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों से आह्वान, दें अपने सुझाव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी तेज हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की ओर से इसको लेकर फिर से बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में यूसीसी जल्द से जल्द लागू करने जा रहे हैं। इस पर प्रदेशवासियों से अपना सुझाव देने का आह्वान किया है। 


मुख्यमंत्री ने x पर जारी पोस्ट में कहा है कि सरकार ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है। वह सभी धर्म के लोगों से उनका सुझाव ले रही है। मुख्यमंत्री ने अभी कहा कि मध्य प्रदेश यूसीसी लागू करने के लिए सबसे अनुकूल राज्य है। 


पांच सदस्यीय समिति में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न, कानूनविद अनूप नायक, शिक्षाविद गोपाल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह सदस्य हैं। आमजन वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर जाकर 15 जून 2026 तक यूसीसी को लेकर अपने सुझाव दे सकते हैं। यूसीसी को गुजरात, उत्तराखंड और असम में लागू किया जा चुका है। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें