शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को विद्यार्थियों के साथ करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रदेश के सभी विद्यालयों में होगा सीधा प्रसारण

05 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Poster

Poster

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सभी बोर्ड की परीक्षाएं अब नजदीक हैं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। विद्यार्थियों के अंदर से परीक्षा का डर भगाने और उनका तनाव कम करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदद करेंगे। वह 6 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। प्रदेश के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

‘परीक्षा पे चर्चा’ का राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय भोपाल में होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकासखण्ड के ग्राम तेंदूखेड़ा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहकर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2018 से इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का यह 9वां संस्करण है। 

 

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से नई दिल्‍ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्‍न संचार माध्‍यमों पर किया जाएगा। दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई के साथ ही विभिन्‍न रेडियों चैनल्‍स, नेटफ्लिक्‍स, जीओ हॉट स्‍टार एवं अमेजन प्राइम वीडियो आदि से भी सीधा प्रसारण होगा। 

 

बड़ी संख्या में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया 

प्रदेश में "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम में सहभागिता के लिए विगत 1 दिसम्‍बर से 11 जनवरी तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई थी। इसमें मध्‍यप्रदेश से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 22 लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थियों, 1 लाख 28 हजार से अधिक शिक्षकों और 17 हजार से अधिक अभिभावकों सहित 24 लाख 41 हजार 390 व्‍यक्तियों ने सहभागिता की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें