
भोपाल। नर्मदापुरम जिले में आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि और पशुहानि को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने खास पहल की है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को ‘प्रोजेक्ट दामिनी’ का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य लोगों को बिजली गिरने से पहले सतर्क करना और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। खासकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अधिकांश किसान खेतों में काम करते हैं और खतरे की आशंका अधिक रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में Damini app डाउनलोड करें। जिससे आकाशीय बिजली गिरने की पूर्व सूचना मिल सके और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सके।
अभियान के पहले चरण में गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, इसमें स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। स्कूली बच्चों के माध्यम से यह संदेश हर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा का कहना है कि जागरूकता ही आकाशीय बिजली से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। हादसे के बाद प्रबंधन के लिए बहुत कम समय मिलता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

