
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। पदोन्नति संबंधी निर्णय और उस पर तत्काल कार्यवाही के लिए मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को वल्लभ भवन में आभार व्यक्त किया। ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया और पुष्पभेंट किया।
शासकीय सेवकों ने पदोन्नति संबंधी निर्णय के लिए उत्साह और उल्लास व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति रमेश शर्मा, अध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ सुभाष वर्मा, अध्यक्ष अजाक्स घनश्याम भकोरिया, मप्र राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी गौर सहित बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

