गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राहुल गांधी बालाघाट में कांग्रेस शासनकाल का हिसाब भी दें: हेमंत खंडेलवाल

01 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राहुल गांधी बालाघाट में कांग्रेस शासनकाल का हिसाब भी दें: हेमंत खंडेलवाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बालाघाट में स्वागत है, लेकिन उन्हें वर्तमान के साथ-साथ कांग्रेस शासनकाल के अतीत का भी जवाब देना चाहिए।


हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि बालाघाट में नक्सलवाद किसके शासनकाल में पनपा। उन्होंने तत्कालीन मंत्री लिखीराम कांवरे की नक्सलियों की ओर से की गई हत्या का उल्लेख करते हुए कांग्रेस से इस घटना की जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी कभी लिखीराम कांवरे के परिवार के साथ बैठे और उनकी पीड़ा को समझने का प्रयास किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद से निपटने के लिए क्या ठोस और प्रभावी कदम उठाए गए थे, इसका हिसाब राहुल गांधी को जनता के सामने रखना चाहिए। उनके मुताबिक, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है।


हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ बालाघाट के विकास पर भी जोर दिया है। उनके अनुसार, दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का काम किया जा रहा है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें