मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रक्षाबंधन पर घर जाने वालों के लिए राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें, भोपाल-रीवा समेत इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

25 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रक्षाबंधन पर घर जाने वालों के लिए राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें, भोपाल-रीवा समेत इन रूटों पर मिलेगी सुविधा
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। 8 स्पेशल ट्रेनों की कुल 38 सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं।


इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी। भोपाल-रीवा, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, सोगरिया-मथुरा, सोगरिया-जबलपुर और कोटा-हजरत निजामुद्दीन मार्गों पर इनका संचालन अलग-अलग तारीखों में होगा।


भोपाल-रीवा के लिए कई स्पेशल सेवाएं

भोपाल और रीवा के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग तिथियों में सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।


- गाड़ी संख्या 02155: 25 अगस्त को भोपाल से रात 22:25 बजे रवाना होकर 26 अगस्त को सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

- गाड़ी संख्या 02156: 26 अगस्त को रीवा से शाम 18:35 बजे चलेगी और 27 अगस्त को भोर 04:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

- गाड़ी संख्या 02189: 26 और 27 अगस्त को भोपाल से रात 22:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

- गाड़ी संख्या 02190: 27 अगस्त को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 21:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।


रीवा से भोपाल के लिए वनवे सेवा

गाड़ी संख्या 02154 29 अगस्त को रीवा से शाम 18:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन भोर 04:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।


इसके अलावा रीवा-भोपाल-रीवा रूट पर भी सेवा निर्धारित की गई है।

- गाड़ी संख्या 02180: 30 अगस्त को रीवा से शाम 18:35 बजे, भोपाल आगमन अगले दिन भोर 04:30 बजे।

- गाड़ी संख्या 02179: 31 अगस्त को भोपाल से रात 22:25 बजे, रीवा आगमन अगले दिन सुबह 07:20 बजे।


जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन

जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच भी अतिरिक्त सेवा मिलेगी। गाड़ी संख्या 01701 29 अगस्त को जबलपुर से रात 20:20 बजे चलेगी और हजरत निजामुद्दीन दोपहर 14:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 30 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे रवाना होकर जबलपुर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी।


सोगरिया-मथुरा अनारक्षित स्पेशल

सोगरिया और मथुरा के बीच 24 से 30 अगस्त तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

- 02921 सोगरिया-मथुरा: सुबह 08:30 बजे प्रस्थान, मथुरा जंक्शन आगमन 14:10 बजे।

- 02922 मथुरा-सोगरिया: दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान, सोगरिया आगमन 21:20 बजे।


सोगरिया-जबलपुर रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेन

सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन निर्धारित तारीखों पर चलेगी। गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया से 21, 23, 25 और 27 अगस्त को शाम 18:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 09805 के रूप में 22, 24, 26 और 28 अगस्त को जबलपुर से सुबह 09:10 बजे चलेगी और रात 22:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी।


कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच तीन दिन सेवा

कोटा और हजरत निजामुद्दीन के बीच भी स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।

- 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन: 22, 24 और 26 अगस्त; कोटा से रात 22:15 बजे, हजरत निजामुद्दीन आगमन सुबह 07:00 बजे।

- 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा: 23, 25 और 27 अगस्त; हजरत निजामुद्दीन से सुबह 09:00 बजे, कोटा आगमन रात 19:35 बजे।


यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटों की सुविधा

पश्चिम मध्य रेलवे के इस अतिरिक्त संचालन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात को संभालना है। स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित और अनारक्षित सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे त्योहार के समय आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें