गुरुवार, 04 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 39 जिलों में जारी किया अलर्ट

04 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 39 जिलों में जारी किया अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में बीते 10 दिनों से लगातार आंधी- बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। नौतपा के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 10 दिनों में प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हुई है जिसके चलते इस साल नौतपा भी तप नहीं सका। बुधवार को प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया।इस दौरान कई जिलों में आंधी- बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई जिलों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चली।श्योपुर, इंदौर,उज्जैन में दिन में बारिश हुई वहीं भाेपाल में देर रात पानी बरसा।मौसम में बदलाव के चलते पारे में गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिल रही है।बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 38.9 दर्ज किया गया।


पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ की सक्रियता ने बदला मौसम


मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ की सक्रियता के चलते बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 5 जिलों नीमच, श्योपुर,मुरैना,छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं भोपाल,सीहोर, विदिशा,रायसेन राजगढ़,उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, रतलाम,देवास,शाजापुर, शिवपुरी, बैतूल,ग्वालियर,गुना, नर्मदापुरम, दतिया, भिंड,जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा और सिवनी सहित 34 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश वासियों को मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा क्योंकि फिलहाल मानसून केरल ही नहीं पहुंचा है। केरल में मानसून की एंट्री के लगभग 15 दिन बाद मध्यप्रदेश में दस्तक होती है। इस लिहाज से इस साल मानसून अपने तय समय से लेट रहेगा। प्रदेश में 20- 22 जून तक इसकी एंट्री की संभावना जताई जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें