मंगलवार, 02 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में नौतपा के आठवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी, पारे में गिरावट से गर्मी और उमस से राहत

02 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में नौतपा के आठवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी, पारे में गिरावट से गर्मी और उमस से राहत
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में इन दिनों आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। नौतपा के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को नौतपा के आठवें दिन भी प्रदेश में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई जिलों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चली।खासतौर से इंदौर,देवास,महू, उज्जैन,गुना, टीकमगढ़, शाजापुर,सीहोर, आगर- मालवा में आंधी और बारिश का असर रहा। मौसम में बदलाव के चलते पारे में गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिल रही है।बीते 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा है। 39.3 डिग्री के साथ बालाघाट प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा वहीं 32.9 डिग्री के साथ खंडवा सबसे ठंडा स्थान रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35.9 रह गया।


प्रदेश में मानसून की दस्तक के अभी समय 


मध्यप्रदेश में बीते सप्ताह से हर दिन किसी न किसी जिले में बारिश हुई है। मंगलवार को नौतपा के आखिरी दिन भी यह क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज धार, बड़वानी, आगर- मालवा और राजगढ़ में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।इस दौरान कई जिलों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। आज प्रदेश में करीब 45 जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि प्रदेश वासियों को मानसून के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि फिलहाल मानसून केरल ही नहीं पहुंचा है। केरल में मानसून की एंट्री के लगभग 15 दिन बाद मध्यप्रदेश में दस्तक होती है। इस लिहाज से इस साल मानसून अपने तय समय से लेट रहेगा। प्रदेश में 20- 22 जून तक इसकी एंट्री की संभावना जताई जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें