शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश की तपती धरती पर राहत की बारिश से घटी तपिश, आज 17 जिलों में अलर्ट जारी

01 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश की तपती धरती पर राहत की बारिश से घटी तपिश, आज 17 जिलों में अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश में  तेज गर्मी और उमस का दौर चल रहा है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान दिन ब दिन बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच प्रदेश की तपती धरती पर राहत की बारिश देखने को मिल रही है।गुरुवार को मौसम ने करवट ली और प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में आंधी,बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजधानी भोपाल में दोपहर में कई स्थानों पर बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी की तपिश से आंशिक राहत मिली। दिन भर बादलों की लुका छिपी के बीच शाम को तेज हवा और बारिश देखने को मिली जो रुक रुक कर देर रात तक जारी रही। इसके साथ ही तेज आंधी भी चली जिससे कई पेड़ गिर गए और होर्डिंग्स क्षतिग्रस्त हुए।


पारे की बढ़ती चाल पर लगा ब्रेक


गुरुवार को मौसम में बदलाव के चलते पारे की बढ़ती चाल पर ब्रेक लग गया। मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान जहां 42.6 डिग्री पहुंच गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पहुंच गया वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 40.डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ खरगोन सबसे गर्म स्थान रहा।मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और ट्रफ लाइन के चलते देखा जा रहा है। वहीं 2 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है।फिलहाल अगले 4 दिनों तक प्रदेश के वीभिन्न जिलों में आंधी और बारिश का दौर रह सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें