
भोपाल। मध्यप्रदेश में जुलाई के आधे से ज्यादा महीने से दिख रही मानसून की बेरुखी फिलहाल कुछ कम होती दिख रही है। मानसून की सक्रियता से पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में बादल बरस रहे हैं। बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।गुरुवार को इंदौर,रायसेन, बड़वानी,टीकमगढ़ और भोपाल सहित 25 से ज्यादा जिलों में तेज और हल्की बारिश का दौर रहा। शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने मंदसौर,अलीराजपुर,श्योपुर, रतलाम और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं भोपाल,इंदौर,सीहोर,रायसेन,राजगढ़,विदिशा,धार,बुरहानपुर,बड़वानी,खंडवा,खरगोन,झाबुआ,शाजापुर,नर्मदापुरम,बैतूल,हरदा,आगर-मालवा,ग्वालियर,भिंड,मुरैना,दतिया,शिवपुरी,गुना,रीवा,सतना,सीधी,सिंगरौली,मऊगंज,जबलपुर सहित 50 से अधिक जिलों में हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट है।
प्रदेश में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश
मध्यप्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी लेकिन मौसम की बेरुखी के चलते बारिश की मेहरबानी कम ही देखने को मिली। जुलाई के दूसरे पखवाड़े तक प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी हालांकि पिछले हफ्ते से एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिस्टम बनने से इस आंकड़े में कमी आई है। अभी भी प्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे है जिससे इस आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी, हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

