सोमवार, 01 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में बारिश में नौतपा के साथ आंधी,बारिश और ओलावृष्टि जारी,जून की शुरुआत में ही गिरा पारा

01 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में बारिश में नौतपा के साथ आंधी,बारिश और ओलावृष्टि जारी,जून की शुरुआत में ही गिरा पारा
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश के इस साल नौतपा की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर चल रहा है। नौतपा में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रह कर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखी जा रही है।यह क्रम नौतपा की सातवें दिन भी जारी रहा जिससे तापमान में काफी गिरावट देखी गई। शाजापुर,राजगढ़ और नरसिंहपुर को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। बीते 24 घंटों में रीवा,सतना, मैहर,सिंगरौली,उमरिया और सिवनी सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। वैसे मध्यप्रदेश में अगर बीते 10 सालों का रिकॉर्ड देखें तो नौतपा में बारिश का ट्रेंड साफ दिखाई देता है और इस साल भी यह ट्रेंड बरक़रार है। मई के महीने की चिलचिलाती गर्मी से बारिश ने प्रदेश वासियों को काफी राहत दिलाई है। नौतपा में गर्मी चलते प्रदेश में इन दिनों प्रदेश में एक साथ गर्मी और बारिश देखने को मिल रहे हैं। 


अगले 4 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट 


प्रदेश में जून माह की शुरुआत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार लगभग पूरे प्रदेश में ही आंधी,बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धार और खरगौन में ओला - बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं झाबुआ,अलीराजपुर,बड़वानी,हरदा,खंडवा,बुरहानपुर,बैतूल,छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट के चलते रविवार को  प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.5 रह गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें