
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 5 दिनों से तेज बारिश पर लगा ब्रेक आज खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों दतिया, भिंड,पन्ना,सतना और छतरपुर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब हैं कि इस साल प्रदेश में मानसून के आने के बाद से अब तक कोटे की आधी बारिश का आंकड़ा भी पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान स्थिति में सामान्य से 18 प्रतिशत कम पानी बरसा है जो बेहद चिंताजनक है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में पिछले दिनों प्रदेश में कमजोर सिस्टम एक्टिव रहने से बारिश में ब्रेक लगा रहा वहीं अब बुधवार से 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 5 जिलों में भारी बारिश और अन्य जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।प्रदेश में कम बारिश होने से अगस्त के महीने में अच्छी बारिश होना बेहद जरूरी है क्योंकि सितंबर के महीने में अमूमन ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिलती है।
इस साल 48 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश
मानसून की शुरुआत से ही मौसम की बेरुखी के चलते प्रदेश में अब तक मात्र 7 जिलों इंदौर,देवास, खंडवा,खरगोन, भिंड,बड़वानी और बुरहानपुर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है वहीं भोपाल,सीहोर,रायसेन, विदिशा,राजगढ़,रीवा,सतना,नर्मदापुरम,बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी,बालाघाट,पांढुर्णा,डिंडौरी,नरसिंहपुर,शिवपुरी,गुना,अशोकनगर,ग्वालियर,मुरैना,दतिया,मंदसौर,शाजापुर सहित 48 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है।अब अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत के चलते इन आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

