
भोपाल। मध्यप्रदेश के बीते 10 सालों का रिकॉर्ड देखें तो नौतपा में बारिश का ट्रेंड साफ दिखाई देता है और इस साल भी यह ट्रेंड बरक़रार है। मई के महीने की चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश की एंट्री हो चुकी है और नौतपा की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। एक तरह से कहे तो इन दिनों प्रदेश में एक साथ 2 तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां एक और भीषण गर्मी का दौर है वहीं कुछ जिलों के आंधी, बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है। शुक्रवार को कुछ इसी तरह का नजारा देखने में आया। नौतपे के पांचवें दिन एक ओर जहां मध्यप्रदेश के अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब बना हुआ है वहीं ग्वालियर, मुरैना सहित कई जिलों में बारिश हुई और श्योपुर जिले में ओले भी गिरे।
मौसम में बदलाव से पारे की थमी रफ्तार
मध्यप्रदेश में हालांकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब बना हुआ है लेकिन अगर बीते 24 घंटों के हिसाब से देखें तो गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। शुक्रवार को 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरकर 34.5 रह गया। शनिवार को मौसम विभाग ने एक तरफ़ तो ग्वालियर,भिंड और दतिया सहित 9 जिलों में बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं दूसरी तरफ सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर,विदिशा और और शाजापुर सहित 8 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

