
भोपाल। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में भारत के हिस्से एक और पदक आया है। चौथे दिन पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में राजा मुथुपांडी ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया। इस उपलब्धि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने नराजा मुथुपांडी को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजा मुथुपांडी का यह पदक देश के हर युवा को अपनी मेहनत से खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा देगा। मुथुपांडी ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 286 किलोग्राम (126 किग्रा स्नैच+160 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। इस स्पर्धा मे वह दूसरे स्थान पर रहे। पहला स्थान (गोल्ड मेडल) मलेशिया के अजनिल बिन बिदिन मुहम्मद ने प्राप्त किया।
अजनिल बिन बिदिन मुहम्मद ने कुल 299 किलोग्राम वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड भी है। पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारत के हिस्से अब तक कुल 4 मेडल आए
कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में भारत के हिस्से अब तक कुल चार मेडल आए हैं। इसमें 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। इसमें से तीन मेडल वेट लिफ्टिंग में और पैरा एक पावर लिफ्टिंग मिला है। ज
सूचीमीराबाई चानू - स्वर्ण पदक (वेटलिफ्टिंग)
रिशिकांता सिंह - रजत पदक (वेटलिफ्टिंग)
राजा मुथुपंडी - रजत पदक (वेटलिफ्टिंग)
झंडू कुमार - कांस्य पदक (पैरा पावरलिफ्टिंग)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

