बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राजा रघुवंशी केस पर बन रही फिल्म! ‘सुंदर पूनम’ का फर्स्ट लुक वायरल

18 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राजा रघुवंशी केस पर बन रही फिल्म! ‘सुंदर पूनम’ का फर्स्ट लुक वायरल
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस की गूंज अब बॉलीवुड और ओटीटी इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। इस सनसनीखेज केस से प्रेरित बताई जा रही फिल्म ‘सुंदर पूनम’ का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म देश की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी Tips Industries के बैनर तले बनाई जा रही है।


‘भक्षक’ वाले डायरेक्टर कर रहे निर्देशन

फिल्म का निर्देशन चर्चित डायरेक्टर पुलकित कर रहे हैं, जो इससे पहले रियल लाइफ क्राइम ड्रामा ‘भक्षक’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की शुरुआती झलक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि इसकी कहानी इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी केस से प्रेरित हो सकती है।


फिल्म में दिखेगी रहस्यमयी हनीमून कहानी

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, फिल्म में एक नवविवाहित कपल की कहानी दिखाई जाएगी जो कश्मीर में हनीमून मनाने जाता है और अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है। इसके बाद दुल्हन पूनम से जुड़ा एक ऐसा खौफनाक सच सामने आता है, जो हर किसी को चौंका देता है। कहानी में प्यार, धोखा, जुनून और हत्या जैसे कई सस्पेंस भरे मोड़ देखने को मिलेंगे।


क्यों हो रही राजा रघुवंशी केस से तुलना?

फिल्म का प्लॉट सामने आने के बाद लोग इसे इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस से जोड़कर देख रहे हैं। इस केस ने उस समय पूरे देश को हिला दिया था, जब इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून ट्रिप के दौरान संदिग्ध मौत हुई थी। बाद में सामने आए रिश्तों और साजिश के खुलासों ने लोगों को झकझोर दिया था।


सोशल मीडिया पर बढ़ी उत्सुकता

फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट, ट्रेलर और स्टारकास्ट को लेकर सवालों की बाढ़ आ गई है। क्राइम थ्रिलर और रियल लाइफ इंस्पायर्ड कंटेंट को ओटीटी पर लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी वजह से ‘सुंदर पूनम’ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।


सान्या मल्होत्रा निभाएंगी मुख्य भूमिका

फिल्म में दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ अभिनेता आदित्य रावल और विक्रम मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।


रिलीज डेट पर अभी सस्पेंस

फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ फिल्म की झलक जारी की है। यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी या सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की चर्चित क्राइम थ्रिलर फिल्मों में शामिल हो सकती है।


‘Honeymoon in Shillong’ भी रही थी चर्चा में

इससे पहले राजा रघुवंशी केस पर आधारित बताई जा रही एक और फिल्म ‘Honeymoon in Shillong’ की खबरें भी सामने आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राजा रघुवंशी के परिवार ने उस प्रोजेक्ट के लिए सहमति भी दी थी। हालांकि उस फिल्म को लेकर अब तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें