शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने छत्तीसगढ़ क्षेत्र में पदयात्राओं के माध्यम से जन जागरण का किया काम: डॉ. मोहन यादव

10 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद शुक्ल वर्ष 1985 से 1990 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ क्षेत्र में पदयात्राओं के माध्यम से जन जागरण का कार्य किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का जन्म 10 फरवरी 1930 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ। वह लोकप्रिय जन नेता रहे। साथ ही राज्य सरकार में विधि-विधायी व सामान्य प्रशासन मंत्री भी रहे। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद उन्होंने 14 दिसंबर 2000 से 19 दिसंबर 2003 तक छत्तीसगढ़ के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने 'असंसदीय अभिव्यक्तियां' नामक पुस्तक की संकल्पना की, जो विधायी कामकाज पर एक महत्वपूर्ण संदर्भ है। उन्होंने संसदीय मामलों सहित कई पुस्तक लिखीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रहे व्यक्तित्वों की जयंती और पुण्यतिथि पर विधानसभा भवन में उन्हें स्मरण करने की परंपरा शुरू करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सराहना की। 

 

मौके पर मौजूद विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के परिजन ने भी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें