गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक : मंगुभाई पटेल

27 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक : मंगुभाई पटेल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को और मजबूत करने का अवसर है।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और गरिमामय उत्कर्ष को दर्शाता है। रक्षाबंधन हमें भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ पारिवारिक समरसता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है।


राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान और प्रगति के भाव को आत्मसात करें। साथ ही मातृशक्ति के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लें।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें