बुधवार, 11 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- 'यह कथा-व्यथा नहीं, प्रोपेगैंडा है'

10 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- 'यह कथा-व्यथा नहीं, प्रोपेगैंडा है'
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पुस्तक को प्रोपेगैंडा करार देते हुए कहा कि यह कथा है, व्यथा है या कांग्रेस की कोई नई मुसीबत, यह वही जानें, असल में यह महज राजनीतिक एजेंडा है।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने दर्जनों वकील खड़े कर भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और रामलला को काल्पनिक बताया था। आज स्थिति यह है कि रामलला काल्पनिक नहीं हुए, बल्कि कांग्रेस खुद काल्पनिक होने की कगार पर पहुंच गई है।


भाजपा विधायक ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए गांधी परिवार की सोच को सनातन और राष्ट्र विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी है।


करोड़ों रामभक्तों की आस्था दिखाई नहीं दी 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाबरी ढांचे के विध्वंस का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को उस ढांचे के गिरने पर तो आंसू आए, पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था दिखाई नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तत्कालीन सपा सरकार ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं, तब भी रामभक्तों ने मंदिर निर्माण का संकल्प नहीं छोड़ा। उनके मुताबिक, बाबर के नाम से जुड़े इस ढांचे को कांग्रेस ने दशकों तक तुष्टिकरण की राजनीति का माध्यम बनाए रखा।


'जो राम का नहीं, वो देश के काम का नहीं'

रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने और अल्पसंख्यकों को भड़काने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न राम से प्रेम है, न गंगा से और न ही हिंदुस्तान से। उसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना है। शर्मा ने दो टूक कहा, "जो राम का नहीं, वो हमारे काम का नहीं।"


राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को देते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि तमाम राजनीतिक विरोधों के बावजूद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण को सनातन आस्था की बड़ी उपलब्धि बताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें