बुधवार, 16 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रामेश्वर शर्मा का ओवैसी पर तीखा हमला, बोले- बदतमीजी की भाषा छोड़ दें, नहीं तो उसी अंदाज में दिया जाएगा जवाब

16 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रामेश्वर शर्मा का ओवैसी पर तीखा हमला, बोले- बदतमीजी की भाषा छोड़ दें, नहीं तो उसी अंदाज में दिया जाएगा जवाब
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। विधायक रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि यदि ओवैसी बैरिस्टर हैं तो उन्हें बदतमीजी की भाषा छोड़ देनी चाहिए, नहीं तो जवाब भी उसी अंदाज में दिया जाएगा।


रामेश्वर शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से तैयार की गई मिसाइलों और भारतीय सेना की कार्रवाई ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की क्षमता दिखा दी है। उन्होंने कहा कि जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो वहां आतंकवादी और इस्लामिक कट्टरपंथी रो रहे थे और भारत में कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “मिसाइल चलती थी, मिसाइल चलती रहेगी। जहां-जहां आतंकवाद के कैंप रहेंगे, जहां-जहां भारत विरोधी कैंप रहेंगे, वहां भारत की मिसाइल तैयार है।” उन्होंने कहा कि वे अपने पुराने बयान पर कल भी कायम थे और आज भी कायम हैं। उन्होंने ओवैसी से कहा कि पूरा भाषण सुनें और यदि उन्हें आपत्ति है तो वे वकील होने के नाते इसे अदालत में ले जा सकते हैं।


समान नागरिक संहिता पर भी साधा निशाना

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब राजनीतिक दल हिंदुओं के वोट चाहते हैं, तो हिंदू कानून को लेकर आपत्ति क्यों है। इससे अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के बजाय समान कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार 2029 तक 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने का लक्ष्य है और मध्य प्रदेश में यह लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि यूसीसी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भावना के अनुरूप लागू किया जाएगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें