
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा जिले के हरसूद में वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों की सौगात के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों और वन समितियों को आर्थिक लाभ दिया जाएगा।
हरसूद में 142.88 करोड़ रुपये की लागत वाले 18 विकास कार्यों का भूमि-पूजन होगा। मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित करने के साथ छनेरा में 52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों का सम्मान भी करेंगे।
हरसूद में 18 विकास कार्यों का भूमि-पूजन
कार्यक्रम के तहत खंडवा जिले में जनजातीय विकास, शिक्षा, खेल और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने से जुड़े कार्य शुरू किए जाएंगे। इन 18 परियोजनाओं की कुल लागत 142.88 करोड़ रुपये है।.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।
तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 4.55 करोड़ का बोनस
कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ वर्ष 2024 सीजन का 4.55 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन बोनस वितरित किया जाएगा।
56 वन समितियों को 4.58 करोड़ रुपये
वन सुरक्षा समितियों को काष्ठ राजस्व में हिस्सेदारी के तहत राशि दी जाएगी। 56 संयुक्त वन प्रबंधन समितियों को काष्ठ राजस्व की 20 प्रतिशत राशि के रूप में कुल 4.58 करोड़ रुपये वितरित किए जा रहे हैं।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करेंगे।
छनेरा में रोड शो और जनता का अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छनेरा (हरसूद) स्थित संत बुखारदास बाबा आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो करेंगे। इस दौरान वह सड़क मार्ग पर मौजूद जनता का अभिवादन करेंगे।
52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों का सम्मान
छनेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों को सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव से जुड़े आयोजनों का हिस्सा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

