मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 1239 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 17 अप्रैल से

01 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 1239 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 17 अप्रैल से

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 1239 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 17 अप्रैल से

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। साल के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने हजारों युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के साथ-साथ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। लगातार दूसरे साल बड़ी संख्या में प्रोफेसरों की भर्ती निकलने से प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से 16 मई 2026 तक ऑनलाइन रहेगी, जबकि परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में प्रस्तावित हैं।


कब होंगी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षाएं?

MPPSC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी— 12 जुलाई 2026, 2 अगस्त 2026 और 30 अगस्त 2026। इन तारीखों में अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार शेड्यूल जरूर चेक करते रहें।


19 विषयों में कुल 1239 पद, साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा मौका

इस भर्ती में कुल 19 विषयों के 1239 पद शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा भर्तियां निकाली गई हैं।

विषयवार पदों का विवरण:

कम्प्यूटर साइंस – 29

गणित – 107

जूलॉजी – 119

बॉटनी – 125

केमिस्ट्री – 116

फिजिक्स – 120

सोशियोलॉजी – 71

इकोनॉमिक्स – 72

पॉलिटिकल साइंस – 73

कॉमर्स – 88

यौगिक विज्ञान – 3

जियोलॉजी – 10

लॉ – 17

साइकोलॉजी – 10

हिस्ट्री – 58

जियोग्राफी – 74

संस्कृत – 34

इंग्लिश – 56

हिंदी – 57


यह संख्या बताती है कि इस बार साइंस के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका है, लेकिन आर्ट्स और कॉमर्स के कैंडिडेट्स के लिए भी पर्याप्त पद रखे गए हैं।


पिछले सालों से तुलना करें तो मौका शानदार

MPPSC पिछले कुछ सालों से असिस्टेंट प्रोफेसर की लगातार बड़ी भर्तियां निकाल रहा है। 2024 में आयोग ने 1900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली थी। 2022 में भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई थीं। अब 2025 की इस भर्ती के साथ यह साफ हो गया है कि प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों में खाली पदों को भरने की दिशा में सरकार और आयोग गंभीर है।


SET परीक्षा की नई तारीख भी घोषित

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साथ-साथ आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) को लेकर भी अहम अपडेट दिया है। जनवरी में प्रस्तावित SET परीक्षा को पहले स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब इसकी नई तारीख 1 मार्च 2026 तय की गई है। इस परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अन्य परीक्षाओं के चलते साल के अंत में इसे आगे बढ़ाया गया था, लेकिन अब तय तारीख पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।


आवेदन कैसे करें और किन बातों का रखें ध्यान?

आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से 16 मई 2026 तक चलेगी।

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें, आयु सीमा, आरक्षण नियम और विषयवार सिलेबस ध्यान से पढ़ लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें