
भोपाल। पानी को तरसती मध्यप्रदेश की धरती पर अब राहत की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है जिससे एक सप्ताह से मानसून को लगा ब्रेक टूट सकता है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 9 जिलों भिंड,ग्वालियर, मुरैना, दतिया,शिवपुरी, टीकमगढ़,छतरपुर,पन्ना और दमोह में भारी बारिश होने की संभावना है वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की और मध्यम बारिश का दौर रहेगा। प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री के बाद से ही कम बारिश हुई है जिसके चलते प्रदेश में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।अगस्त के महीने में बारिश होना बेहद जरूरी है ताकि नदी,तालाब और अन्य जलाशयों का पेट भर सके जिससे पानी की आपूर्ति का संकट नहीं हो। इसके साथ ही कृषि के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता हो सके।
प्रदेश के सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश
मानसून की शुरुआत से ही मौसम की बेरुखी के चलते प्रदेश में अब तक मात्र 7 जिलों इंदौर,देवास, खंडवा,खरगोन, भिंड,बड़वानी और बुरहानपुर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है वहीं भोपाल,सीहोर,रायसेन, विदिशा, राजगढ़,रीवा,सतना,नर्मदापुरम, बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी,बालाघाट,पांढुर्णा,डिंडौरी,नरसिंहपुर,शिवपुरी,गुना,अशोकनगर,ग्वालियर,मुरैना,दतिया,मंदसौर,शाजापुर सहित 48 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है।अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 3 दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत के चलते इन आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

