सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Republic Day 2026 MP: भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में सीएम करेंगे ध्वजारोहण, जारी हुई जिलावार पूरी सूची

22 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Republic Day 2026 MP: भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में सीएम करेंगे ध्वजारोहण, जारी हुई जिलावार पूरी सूची

Republic Day 2026 MP: भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में सीएम करेंगे ध्वजारोहण, जारी हुई जिलावार पूरी सूची

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। 26 जनवरी आते ही पूरा मध्य प्रदेश तिरंगे के रंग में रंगने जा रहा है। स्कूलों से लेकर कलेक्टर कार्यालयों तक देशभक्ति की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के हर जिले में भव्य कार्यक्रम होंगे, जहां राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और कलेक्टर झंडावंदन करेंगे। इसी को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलावार सूची जारी कर दी है।


राज्य स्तरीय समारोह: भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में सीएम

सरकारी आदेश के मुताबिक, राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में झंडा फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।


इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

इंदौर : जगदीश देवड़ा (उप मुख्यमंत्री)

सागर : राजेन्द्र शुक्ल (उप मुख्यमंत्री)

रतलाम : कुंवर विजय शाह

रीवा : प्रहलाद सिंह पटेल

छिंदवाड़ा : राकेश सिंह

सिवनी : करण सिंह वर्मा

कटनी : उदय प्रताप सिंह

जबलपुर : सम्पतिया उईके

बुरहानपुर : तुलसीराम सिलावट

दतिया : एदल सिंह कंषाना

नीमच : निर्मला भूरिया

गुना : गोविन्द सिंह राजपूत

खरगोन : विश्वास सारंग

शाजापुर : नारायण सिंह कुशवाह

आगर मालवा : नागर सिंह चौहान

शिवपुरी : प्रद्युम्न सिंह तोमर

अशोकनगर : राकेश शुक्ला

राजगढ़ : चेतन्य काश्यप

दमोह : इंदर सिंह परमार


राज्यमंत्री संभालेंगे इन जिलों की जिम्मेदारी

 सीहोर – कृष्णा गौर

 खंडवा – धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी

 मंडला – दिलीप जायसवाल

 बड़वानी – गौतम टेटवाल

 विदिशा – लखन सिंह पटेल

 रायसेन – नारायण सिंह पंवार

 नर्मदापुरम – नरेंद्र शिवाजी पटेल

 डिंडौरी – प्रतिमा बागरी

 अनूपपुर – दिलीप अहिरवार

 मैहर – राधा सिंह


इन 23 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट, पांढुर्णा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें