मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी में राजस्व संग्रहण 11.37 फीसदी बढ़ा, अप्रैल से सितम्बर 2026 तक मिले 44,711 करोड़ रुपए

13 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी में राजस्व संग्रहण 11.37 फीसदी बढ़ा, अप्रैल से सितम्बर 2026 तक मिले 44,711 करोड़ रुपए
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक राजस्व संग्रहण 11.37 फीसदी बढ़ा है। वाणिज्यिक कर, आबकारी व पंजीयन एवं मुद्रांक विभागों ने कुल 44,711 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह निर्धारित लक्ष्य 47,439 करोड़ रुपए का 94.25 प्रतिशत है। 


चालू वित्तीय वर्ष के समाप्ति में 6 माह बाकी है और लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त 40,147 करोड़ रुपए की तुलना में इस बार राजस्व संग्रहण 44,711 करोड़ हुआ है, जिससे गत वर्ष की तुलना में 11.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वाणिज्यिक कर विभाग ने छह माह में 28,385 करोड़ रुपए, आबकारी विभाग ने 9,769 करोड़ रुपए तथा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने 6,557 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।


वाणिज्यिक कर विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 30,686 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 28,385 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया, जो यह लक्ष्य का 92.50 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की समान अवधि में विभाग ने 26,052 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस प्रकार विभाग के राजस्व में 8.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


आबकारी विभाग ने 98.68 फीसदी लक्ष्य हासिल

आबकारी विभाग ने छह माह में 9,900 रुपए रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 9,769 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह लक्ष्य का 98.68 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 8,295 करोड़ रुपए की तुलना में राजस्व संग्रहण में 17.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तीनों विभागों में आबकारी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के सबसे करीब रहा।


पंजीयन व मुद्रांक विभाग के राजस्व में 13.06 बढ़ोत्तरी 

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 6,853 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 6,557 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। यह निर्धारित लक्ष्य का 95.68 प्रतिशत है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में विभाग ने 5,800 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया था। इस बार इसमें 13.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


अप्रैल और सितंबर में अधिक राजस्व संग्रहण

माह अप्रैल 2026 में तीनों विभागों ने संयुक्त रूप से 7,411 करोड़ रुपए के लक्ष्य के विरुद्ध 7,938 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया, जो लक्ष्य का 107.11 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की तुलना में 35.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। माह सितंबर 2026 में भी तीनों विभागों ने 6,936 करोड़ रुपए के लक्ष्य के विरुद्ध 6,676 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। यह लक्ष्य का 96.25 प्रतिशत है। पिछले वर्ष सितंबर माह की तुलना में इस माह राजस्व संग्रहण 12.89 प्रतिशत अधिक रहा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें