
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक नगरीय निकायों व त्रि-स्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब प्रारूप मतदाता सूची में दावे-आपत्ति 25 जून तक लिए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक दावे-आपत्तियों का निराकरण 2 जुलाई तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 27 जुलाई को किया जाएगा। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई को होना था।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सुनिश्चित करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

