
भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में रीवा बायपास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रीवा बायपास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
बैठक में 6-लेन बायपास के अंतर्गत रतहरा चौराहा मार्ग के चौड़ीकरण और कैनाल क्रॉसिंग से जुड़े तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी तकनीकी या फिर प्रशासनिक समस्या को तत्काल उच्च स्तर पर भेजा जाए, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मॉर्थ) के क्षेत्रीय अधिकारी रविन्द्र कुमार और मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) के मुख्य अभियंता राकेश जैन उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

