मंगलवार, 04 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रीवा-कोलकाता व रीवा-भोपाल विमान सेवा 9 अगस्त से होगी शुरू, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को किया आमंत्रित

04 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रीवा-कोलकाता व रीवा-भोपाल विमान सेवा 9 अगस्त से होगी शुरू, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को किया आमंत्रित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने 9 अगस्त से शुरू होने जा रही रीवा-कोलकाता व रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। 


उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। रीवा से कोलकाता एवं भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से विंध्य क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट जो कभी महज एक हवाई पट्टी थी, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान योजना से विकसित होकर विंध्य क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि अल्प समय में रीवा एयरपोर्ट ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, दिल्ली और रायपुर जैसी प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र को व्यापक लाभ मिला है। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बढ़ती जन-आवश्यकताओं को देखते हुए 9 अगस्त से रीवा को कोलकाता एवं भोपाल के लिए नई विमान सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। यह नई हवाई सेवाएं विंध्य क्षेत्र को देश के पूर्वी भाग सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों से और अधिक प्रभावी रूप से जोड़ेंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें