मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रीवा से इंदौर अब सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट! पहली ही उड़ान फुल, CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी, 12 देशों के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा

22 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रीवा से इंदौर अब सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट! पहली ही उड़ान फुल, CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी, 12 देशों के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा

रीवा से इंदौर अब सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट! पहली ही उड़ान फुल, CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी, 12 देशों के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रीवा से इंदौर की यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और आरामदायक होने जा रही है। सोमवार 22 दिसंबर से रीवा और इंदौर के बीच सीधी और नियमित विमान सेवा शुरू हो रही है।


CM और डिप्टी CM करेंगे फ्लाइट का शुभारंभ

इस नई हवाई सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री , डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री करेंगे। तीनों नेता शुभारंभ सत्र में जुड़कर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


पहले ही दिन 100 फीसदी बुकिंग

रीवा–इंदौर फ्लाइट को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन यानी 22 दिसंबर को उड़ान भरने वाली फ्लाइट की सभी सीटें पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, आगामी उड़ानों के लिए भी 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है।


15 घंटे का सफर अब सिर्फ 1.45 घंटे

अब तक रीवा से इंदौर के अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से पहुंचने में करीब 15 घंटे का समय लगता था। लेकिन इस नई फ्लाइट सेवा के शुरू होने के बाद यही सफर सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।


12 देशों के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा

रीवा–इंदौर फ्लाइट के जरिए यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इस रूट से 12 देशों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। इनमें शामिल हैं—

फुकेट (थाईलैंड)

रास-अल-खैमाह (संयुक्त अरब अमीरात)

एथेंस (ग्रीस)

अबू धाबी और शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात)

सिंगापुर

हनोई (वियतनाम)

बाली (इंडोनेशिया)

कराबी (थाईलैंड)

एम्सटर्डम (नीदरलैंड)

मैनचेस्टर (इंग्लैंड)

कोपेहेगेन (डेनमार्क)


रीवा-इंदौर कनेक्टिविटी से विकास को रफ्तार

इस फ्लाइट के शुरू होने से न सिर्फ व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों, नौकरीपेशा और व्यवसायियों के लिए भी सफर बेहद सुविधाजनक हो जाएगा। माना जा रहा है कि इससे विंध्य क्षेत्र और मालवा क्षेत्र के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें