
सागर। मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित रोटरी क्लब फिनिक्स के इंस्टॉलेशन सेरेमनी में नए नेतृत्व ने पदभार ग्रहण करते हुए समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में सिद्धार्थ जैन ने प्रेसिडेंट और नमन जैन ने सेक्रेटरी के रूप में शपथ लेकर नई जिम्मेदारी संभाली।
इस आयोजन में डिजिआना ग्रुप के सीएमडी एवं वरिष्ठ रोटेरियन सुखदेव सिंह घुम्मन अपनी पत्नी किरण सिंह घुम्मन के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने रोटरी को समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त मंच बताते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ नया कार्यकाल
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद इंस्टॉलेशन सेरेमनी के तहत नए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रेसिडेंट सिद्धार्थ जैन और सेक्रेटरी नमन जैन ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय देने के साथ आगामी कार्ययोजना भी साझा की।
नए रोटेरियंस और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी ली शपथ
समारोह में रोटरी क्लब से जुड़े नए रोटेरियंस ने भी शपथ ग्रहण कर सेवा, सद्भाव और मानवता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों ने भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। पूर्व पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया. पूर्व प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी ने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कई रोटेरियंस को सम्मानित भी किया गया।
सुखदेव सिंह घुम्मन ने दिया एकजुटता का संदेश
मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह घुम्मन ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष नई टीम पहले से बेहतर कार्य करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ती है। रोटेरियन एक जैसी सोच रखने वाले परिवार की तरह हैं और नेटवर्किंग के माध्यम से सामाजिक कार्यों के साथ व्यावसायिक सहयोग भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं को किसी का "सर" नहीं बल्कि "भाई" मानते हैं और सभी रोटरी कार्यकर्ता एक विशेष उद्देश्य को लेकर जिम्मेदारियां निभाते हैं।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़, शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, रोटेरियंस और अन्य अतिथियों ने भाग लिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

