बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये! 9 दिसंबर को जारी होगी 31वीं किस्त, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

08 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये! 9 दिसंबर को जारी होगी 31वीं किस्त, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये! 9 दिसंबर को जारी होगी 31वीं किस्त, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है! दिसंबर का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। इस बार हर हितग्राही महिला को 1500 रुपये की राशि मिलेगी, जिससे त्योहारों के मौसम में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।


9 दिसंबर को जारी होगी 31वीं किस्त

छतरपुर जिले के राजनगर के सती की मढ़िया में 9 दिसंबर को लाडली बहना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में योजना की 31वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम लाडली बहनों से संवाद भी करेंगे।


12 नवंबर को आई थी 30वीं किस्त

इससे पहले योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर को जारी की गई थी। उस दौरान राज्य सरकार ने 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1857 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।


1000 से 1500 रुपये तक पहुंची राशि

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 28 जनवरी 2023 को लाडली बहना योजना की घोषणा की थी। इसके बाद 5 मार्च 2023 को इस योजना को लॉन्च किया गया।

शुरुआत में हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे।

नवंबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दी गई।

फिर नवंबर 2025 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया।

राज्य सरकार की योजना है कि आगे चलकर इस राशि को 3000 रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाया जाए।


ऐसे करें अपने पैसे का स्टेटस चेक

लाडली बहना योजना के तहत हितग्राही महिलाओं का मोबाइल नंबर और बैंक खाता पहले से लिंक होता है।

जैसे ही राशि खाते में आती है, मोबाइल पर मैसेज अलर्ट मिल जाता है। इसके अलावा महिलाएं cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी किस्त और खाते से जुड़ी पूरी जानकारी भी देख सकती हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें