शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

लाड़ली बहनों के खाते में कल पहुंचेंगे 1,500 रुपए, शिवपुरी के पिछोर से सीएम डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त

12 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लाड़ली बहनों के खाते में कल पहुंचेंगे 1,500 रुपए, शिवपुरी के पिछोर से सीएम डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री जिले में 221 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। 


लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। शुरुआत में महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। नवंबर 2025 से सहायता राशि में 250 रुपये की और वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। वर्तमान में यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है।


अब तक 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ

योजना के तहत अक्टूबर 2026 तक 41 किस्तों में महिलाओं के खातों में 67,230 करोड़ 96 लाख रुपये अंतरित किए जा चुके हैं। नवंबर में 42वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के प्रारंभ से अब तक कुल सहायता राशि करीब 69,050 करोड़ 28 लाख रुपये हो जाएगी। इसके अलावा अगस्त 2023 से अगस्त 2026 तक चार बार पात्र महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।


इस साल 23,882 करोड़ का बजट

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट रखा है। चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक 13,134 करोड़ 97 लाख रुपये महिलाओं को दिए जा चुके हैं। नवंबर की किस्त के बाद यह आंकड़ा बढ़कर करीब 14,954 करोड़ 27 लाख रुपये हो जाएगा।


कौन महिलाएं हैं पात्र?

योजना का लाभ मध्यप्रदेश की 21 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम आयु की विवाहित महिलाओं को मिलता है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। पात्रता की अन्य शर्तें योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लागू होती हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें