मंगलवार, 08 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

RSS शाखा संगम: भोपाल में 20 सितंबर को जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबोले देंगे मार्गदर्शन

08 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
RSS शाखा संगम: भोपाल में 20 सितंबर को जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबोले देंगे मार्गदर्शन
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 20 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा ‘शाखा संगम’ आयोजित होगा। दोपहर करीब 3 बजे होने वाले इस आयोजन में संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मौजूद रहेंगे और स्वयंसेवकों को संबोधित कर मार्गदर्शन देंगे।


इस कार्यक्रम में भोपाल विभाग के पांच संगठनात्मक जिलों से करीब 30 हजार पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक जुटेंगे। आयोजन में सामूहिक शारीरिक गतिविधियों के साथ संगठन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संकल्प को दोहराया जाएगा।


पांच संगठनात्मक जिलों से जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक

शाखा संगम में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले भोपाल, प्रताप, भोजपुर, तात्या टोपे और विद्युत नगर संगठनात्मक जिलों के स्वयंसेवक भाग लेंगे।


सभी स्वयंसेवक संघ की निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे भोपाल विभाग के प्रमुख नगरों और बस्तियों की शाखाओं का बड़ा एकत्रीकरण माना जा रहा है।


एक साथ दिखेगा शारीरिक प्रशिक्षण

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सामूहिक रूप से विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें समता यानी परेड, शारीरिक व्यायाम, दंड प्रयोग और योग शामिल हैं। आयोजन के जरिए समाज जीवन में संगठन की भूमिका और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया जाएगा।


शताब्दी वर्ष में मोहल्ला शाखाओं का भी जुड़ाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रही योजनाओं के तहत मोहल्ला शाखाओं के गठन और विस्तार पर काम किया गया था। भोपाल के शाखा संगम में इन मोहल्ला शाखाओं से जुड़े स्वयंसेवकों की भी भागीदारी रहेगी।


Gen-Z से संवाद पर भी रहेगा फोकस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद संघ की ओर से युवा आबादी के साथ संवाद और परिचर्चाओं का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल के इस कार्यक्रम में दत्तात्रेय होसबोले युवाओं को मार्गदर्शन देंगे।


2022 में भी लाल परेड ग्राउंड पर हुआ था बड़ा आयोजन

कोरोना महामारी के दौरान लगे प्रतिबंध हटने के बाद 11 दिसंबर 2022 को लाल परेड ग्राउंड में संघ का ‘शारीरिक प्रकटोत्सव’ आयोजित किया गया था। उस आयोजन में भी दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे।


उस समय मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संघ के मध्य भारत प्रांत के वरिष्ठ अधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें