
भोपाल। संगीत प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। इस शनिवार की शाम उनके लिए बेहद खास होने वाली है। जो कि रहेगी युवा कलाकार शाश्वत पांडे के नाम। वह अपने बैंड के साथ 'लिविंग रूम कॉन्सर्ट' के जरिए अंगूठे अंदाज में संगीत प्रेमियों के दिलों पर दस्तक देंगे। खुद के लिखे गीत को अपने शुरू से सजाएंगे।
इसी शहर के युवा इंडी सिंगर व गीतकार शाश्वत पांडे का 'वेलकम टू माय लिविंग रूम' कॉन्सर्ट 29 नवंबर को होने जा रहा है। इसमें अपने बैंड के साथ वे खुद के कंपोज़ इंडी साँग्स की प्रस्तुति देंगे । यह आयोजन शाम 6:30 बजे “ख्याल कला प्रेमियों का ऑडिटोरियम' में होगा। कॉन्सर्ट का आगाज भोपाल के ही युवा म्यूज़िशियन युवराज व्यास के इंडी सांग्स से होगा। इसी कड़ी में एक के बाद एक सुंदर प्रस्तुतियों की झड़ी लगेगी।
एक लिविंग रूम की गर्माहट का एहसास कराएगा यह शो
शाश्वत पांडे का कहना है कि यह शो एक ऐसे माहौल में तैयार किया गया है, जहां संगीत किसी बड़े मंच का रूप नहीं, बल्कि एक लिविंग रूम की गर्माहट की तरह महसूस होगा जहां लोग सुकून से बैठकर खुद नए तरह के संगीत को सुनेंगे। इस शाम को वे अपने ओरिजनल गीतों के साथ कुछ ऐसे गीत भी प्रस्तुत करेंगे जो श्रोताओं के दिलों में पहले से जगह बना चुके हैं। भोपाल में जन्मे और पले-बढ़े शाश्वत की संगीत यात्रा उनकी निजी खोज, भावनाओं और रोज़मर्रा की कहानियों से गहराई से जुड़ी रही है।
कॉन्सर्ट में टिकट के माध्यम से होगा प्रवेश
कॉन्सर्ट में प्रवेश टिकट के माध्यम से होगा। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए +91-6266581018 पर संपर्क किया जा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

