बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Sehore News: महिला SI की तेज रफ्तार थार ने 4 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, वीडियो वायरल

13 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Sehore News: महिला SI की तेज रफ्तार थार ने 4 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, वीडियो वायरल

Sehore News: महिला SI की तेज रफ्तार थार ने 4 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, वीडियो वायरल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला सब इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। इंदौर-भोपाल हाई-वे पर हुई इस घटना में 4 लोग कार की चपेट में आ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


इंदौर-भोपाल हाई-वे पर दर्दनाक हादसा

घटना सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल हाई-वे की है। बताया जा रहा है कि आष्टा थाना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत तेज रफ्तार में थार गाड़ी चला रही थीं। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर मौजूद 4 लोगों को गाड़ी से रौंद दिया।


एक की मौत, तीन घायल

इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भागने की कोशिश, लोगों ने घेरा

हादसे के बाद महिला SI किरण राजपूत मौके से भागने की कोशिश करती हुई नजर आईं। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और भागने नहीं दिया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद लोगों से बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं।


वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी लोगों से कहती हुई नजर आ रही हैं, “मेरी मम्मी भोपाल में हैं। उन्हें अस्पताल लेकर जाना है। लोग कह रहे हैं पहले इलाज कराओ इसके बाद गाड़ी लेकर जाओ।”


शुक्रवार देर शाम की घटना

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शुक्रवार देर शाम की है। हादसे के बाद से ही मामले को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें