शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीहोर में हाई अलर्ट, पुलिस ने तेज की चेकिंग

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीहोर में हाई अलर्ट, पुलिस ने तेज की चेकिंग

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीहोर में हाई अलर्ट, पुलिस ने तेज की चेकिंग

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट: हिमालय गोहिया

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


हर वाहन, हर शख्स की सख्त जांच

सीहोर पुलिस की टीमें हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।


होटल-लॉज और किराएदारों पर पैनी नजर

पुलिस ने जिले के सभी होटल, धर्मशालाओं और लॉज में ठहरे लोगों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, किराए पर रहने वालों के कागजातों की भी पड़ताल की जा रही है।


पुराने अपराधियों और संदिग्धों पर निगरानी

सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। “हमने पुराने अपराधियों और निगरानी सूची में शामिल बदमाशों पर नजर रखी है। सूचना संकलन टीमें सक्रिय हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।” — दीपक शुक्ला, एसपी सीहोर


सतर्क एजेंसियां, सक्रिय पुलिस

पुलिस अब उन व्यक्तियों पर भी नजर रख रही है, जिनका 5 साल पहले जिले में हुई संदिग्ध गतिविधियों से संबंध रहा था। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के बीच लगातार जानकारी का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें