मंगलवार, 09 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अनुभव, संस्कार, परंपराओं के संवाहक हैं वरिष्ठजन, उनकी देखभाल करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व: नारायण सिंह कुशवाह

09 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अनुभव, संस्कार, परंपराओं के संवाहक हैं वरिष्ठजन, उनकी देखभाल करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व: नारायण सिंह कुशवाह
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मंगलवार को शाहजहानाबाद स्थित आसरा वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजन के साथ समय व्यतीत किया। वरिष्ठजनों की सेवा की। मंत्री ने कहा कि समाज के वरिष्ठजन अनुभव, संस्कार और परंपराओं के संवाहक हैं। उनका सम्मान, सेवा और देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। 


वृद्धाश्रम में आयोजित धार्मिक व सेवा कार्यक्रम के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर कुशलक्षेम जानी और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने वृद्धजन को वस्त्र भेंट कर भोजन प्रसादी भी वितरित की। उन्होंने कहा कि वृद्धजन के स्नेहपूर्ण आशीर्वाद और उनके चेहरे पर आई मुस्कान से उन्हें आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई। 


मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने समाज से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। वृद्धाश्रम के बुजर्गों ने मंत्री के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वरिष्ठजन की सेवा को भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का सशक्त प्रतीक बताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें