
भोपाल। आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग किचन की व्यवस्था होगी। महाविद्यालयों को इस सबंध में संचालक चिकित्सा शिक्षा की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस आदेश को जारी करने के पीछे उद्देश्य सभी विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं का सम्मान सुनिश्चित करना है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है कि विद्यार्थियों की भावनाएं आहत न हों। यह सुनिश्चित करना है। तमाम विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं, जो शाकाहारी भोजन ही करते हैं।
संचालक चिकित्सा शिक्षा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में मांसाहारी भोजन बनाया जाता है, वहां शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग किचन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

