मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी,27 दिसंबर से और गिरेगा पारा

25 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी,27 दिसंबर से और गिरेगा पारा

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी,27 दिसंबर से और गिरेगा पारा

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

  भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड के साथ कोहरे की मार का असर थोड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर बदस्तूर जारी है।नवंबर की शुरुआत से ही इस साल मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दिसंबर में भी प्रदेश के अलग अलग जिलों में इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।


27 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

राजधानी भोपाल में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है सिर्फ एक ही दिन इस पूरे महीने में अब तक तापमान 11.6 डिग्री पर पहुंचा था। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई लेकिन 10 डिग्री से नीचे रहने का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग की माने तो 27 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षों सक्रिय होने की संभावना नजर आ रही है जिसके चलते ठंड का असर और भी ज्यादा दिखाई देगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं से इन दिनों प्रदेश में ठंडक घुली हुई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर देखा जा रहा है। बुधवार को इसकी रफ्तार 240 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इन सभी कारणों से प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।। मध्यप्रदेश में ठंड के साथ कोहरे की मार का असर थोड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर बदस्तूर जारी है।नवंबर की शुरुआत से ही इस साल मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दिसंबर में भी प्रदेश के अलग अलग जिलों में इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।


27 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

राजधानी भोपाल में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है सिर्फ एक ही दिन इस पूरे महीने में अब तक तापमान 11.6 डिग्री पर पहुंचा था। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई लेकिन 10 डिग्री से नीचे रहने का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग की माने तो 27 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षों सक्रिय होने की संभावना नजर आ रही है जिसके चलते ठंड का असर और भी ज्यादा दिखाई देगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं से इन दिनों प्रदेश में ठंडक घुली हुई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर देखा जा रहा है। बुधवार को इसकी रफ्तार 240 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इन सभी कारणों से प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें